1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी की मौत का मामला: सपा नेता शरद यादव बोले-हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही पर तय हो जवाबदेही

नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी की मौत का मामला: सपा नेता शरद यादव बोले-हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो, लापरवाही पर तय हो जवाबदेही

शरद यादव ने कहा कि, अटेंडेंस जरूरी हो सकती है, लेकिन किसी छात्र की जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं। दिव्यांशी की मौत के हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जवाबदेही तय हो।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मेडिकल कॉलेज (KGMU) में छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत को लेकर नर्सिंग छात्रों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर प्रशासन के खिलाफ छात्रों की तरफ से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इस मामले को लेकर सपा नेता शरद यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने अपराधियों को चेताया, बोले- यूपी में किया दंगा तो जाएगी बाप-दादा की कमाई

शरद यादव ने कहा कि, अटेंडेंस जरूरी हो सकती है, लेकिन किसी छात्र की जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं। दिव्यांशी की मौत के हर पहलू की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जवाबदेही तय हो।

बता दें कि, केजीएमयू (KGMU) परिसर में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के अनुसार 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली थी। छात्रों का कहना है कि, दिव्यांशी को बीते 11 सितंबर को तेज बुखार आया था। इसके बाद साथी छात्र उसे लेकर मेडिसिन ओपीडी ले गए।

16 सितंबर को दिव्यांशी की जांच हुई तो रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आई। साथी छात्राओं का गंभीर आरोप है कि डेंगू के चलते गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने उसे छुट्टी नहीं दी। इसके कारण दिव्यांशी की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। 17 सितंबर की शाम को उसके माता-पिता हॉस्टल पहुंचे थे और दिव्यांशी को गंभीर हालत में वाराणसी ले गए थे। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दिव्यांशी ने दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- आजम खान से ईडी की चार सदस्यीय टीम ने रामपुर जेल में की पूछताछ, कई करीबियों से हो चुके हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...