1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव

BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जिससे मिट जाएं मासूमों के घर क्या रामजी को भाएगा ऐसा पथ...भाजपा सरकार ने जिस तरह राम मंदिर निर्माण के नाम पर अयोध्या को लूटा, भूमि घोटाले किये, लोगों के घर गिराये, खेतों तक को हड़प लिया परंतु सही मुआवज़ा नहीं दिया उसकी वजह से अयोध्या के लोगों ने लोकसभा में भाजपा को बुरी तरह हराया और किसानों ने सरयू के पानी में उतरकर जनेऊ पकड़कर ली गई ‘भाजपा को हराने’ की अपनी शपथ को सच कर दिखाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी के नेता पवन पांडे की एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो घर तोड़े जाने से परेशान महिलाओं से मुलाकात कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि, अयोध्या की रोती-बिलखती-दुखी महिलाएं और बच्चियां, अब किसके भरोसे पर असुरक्षित माहौल में दिन-रात गुजारेंगी। ‘नारी को केवल नारा बनानेवाली’ भाजपा सरकार का महिला आयोग अब कहां है?

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जिससे मिट जाएं मासूमों के घर क्या रामजी को भाएगा ऐसा पथ…भाजपा सरकार ने जिस तरह राम मंदिर निर्माण के नाम पर अयोध्या को लूटा, भूमि घोटाले किये, लोगों के घर गिराये, खेतों तक को हड़प लिया परंतु सही मुआवज़ा नहीं दिया उसकी वजह से अयोध्या के लोगों ने लोकसभा में भाजपा को बुरी तरह हराया और किसानों ने सरयू के पानी में उतरकर जनेऊ पकड़कर ली गई ‘भाजपा को हराने’ की अपनी शपथ को सच कर दिखाया।

उन्होंने आगे लिखा, उसके बाद राम मंदिर में चोरी पकड़े जाने के बाद जिस प्रकार ‘अयोध्यावासियों ने भाजपा और उनके संगी-साथियों के विरोध में एकजुटता दिखाई है, उसी का बदला लेने के लिए भाजपा सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर बिना किसी नोटिस, मुआवज़े और रहने-खाने की वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही है। ये निर्दयता की हद है।

अयोध्या की रोती-बिलखती-दुखी महिलाएं और बच्चियां, अब किसके भरोसे पर असुरक्षित माहौल में दिन-रात गुजारेंगी। ‘नारी को केवल नारा बनानेवाली’ भाजपा सरकार का महिला आयोग अब कहां है? जिनके अपने घर-परिवार नहीं हैं वो ही इतने हृदयहीन व निष्ठुर हो सकते हैं कि लोगों के घर तोड़कर उन्हें सड़क पर ले आएं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, फिल्मों में घरों को उजाड़ने का जो काम खलनायक करते हैं, असल ज़िंदगी में वही तोड़-फोड़ और लोगों को प्रताड़ित करके उन्हें तड़पाने और रुलाने का निर्मम-निर्दयी पाप और जुल्म और सितम भाजपाई कर रहे हैं। जनता के लिए भाजपाई खलनायक बन गये हैं। अबकी बार भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी।

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...