1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election 2026 : यूपी में खाली हो रही 11 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, वोटिंग 23 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

UP MLC Election 2026 : यूपी में खाली हो रही 11 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, वोटिंग 23 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

यूपी विधान परिषद (MLC) की रिक्त 11 सीटों के लिए औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग के तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधान परिषद (MLC) की रिक्त 11 सीटों के लिए औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग के तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जबकि मतगणना के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आएंगे।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

जारी अधिसूचना के तहत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस चुनाव के माध्यम से विधान परिषद के कई प्रमुख और वरिष्ठ सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके बाद इन सीटों पर नए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाना है।

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, उनमें अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, मानवेंद्र प्रताप सिंह और दिनेश गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके अलावा मान सिंह यादव, उमेश द्विवेदी, लाल बिहारी यादव, आकाश अग्रवाल, हरि सिंह ढिल्लो, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और श्रीचंद्र शर्मा का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है।

इन 11 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं ताकि विधान परिषद में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर सकें।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...