मैथिली ठाकुर को हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते हुए देखा गया, जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे जुड़े कई पोस्ट और वीडियो वायरल होते ही उनको, ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
Luxury Car Controversy: बिहार की युवा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों एक लग्जरी कार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मुंबई में उन्हें रोल्स-रॉयस कार में देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसके बाद अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मैथिली ठाकुर का बचाव करते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया।
कंगना रनौत ने इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि,” हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।” उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं। अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है, हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है। ”

विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर के रोल्स-रॉयस में नजर आने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि कार की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है। हालांकि, कार के मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मैथिली ठाकुर की टीम ने बताया कि यह कार उनकी नहीं है।
Bihar MLA Maithili Thakur, who declared a Honda Activa and ₹3 net worth in her election affidavit, arrived in a ₹13 crore Rolls Royce. Ownership remains unconfirmed. https://t.co/QxgulIqrzq
पढ़ें :- बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे
— 🚨Indian Gems (@IndianGems_) September 20, 2026
वहीं, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक मैथिली ठाकुर ने अपनी कुल संपत्ति करीब 3.82 करोड़ रुपये घोषित की थी। हलफनामे में उनका पेशा सिंगर बताया गया है।
महज 26 साल की उम्र में मैथिली ठाकुर ने 2025 में अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। चुनावी राजनीति में आने से पहले वह लोक और पारंपरिक संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी थीं।
फिलहाल रोल्स-रॉयस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है, लेकिन मैथिली ठाकुर की टीम की ओर से कार उनकी होने से इनकार किए जाने के बाद विवाद का केंद्र अब जनप्रतिनिधियों की निजी जिंदगी और सार्वजनिक छवि को लेकर उठ रहे सवालों पर आ गया है।