यूपी (UP) के हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली (Bilgram Kotwali) क्षेत्र के कोइलहा गांव (Koilha Village) में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना (Wife Sadhana) को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया।
हरदोई। यूपी (UP) के हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली (Bilgram Kotwali) क्षेत्र के कोइलहा गांव (Koilha Village) में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना (Wife Sadhana) को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर भाग गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज (Hardoi Medical College) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया कि गंभीर और साधना की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे काजल (11), रौनक (7) और रुही (4) है। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी कह रहा था कि सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे।
मौके से भाग निकला आरोपी
परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। साधना के ससुर राजकुमार, सास सीमा और ननद रीना उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। साधना का मायका सीतापुर जिले (Sitapur District) के नैमिषारण्य थाना (Naimisharanya Police Station) क्षेत्र के भैरमपुर गांव में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गंभीर की तलाश में जुटी है।