1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lakhimpur Kheri News : स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Lakhimpur Kheri News : स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या, बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र (Sadar Kotwali Area) के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल (Children Academy School) में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र (Sadar Kotwali Area) के चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल (Children Academy School) में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बच्चों के सामने हुई, जिससे स्कूल में सनसनी फैल गई और मासूम सहम गए।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : बच्ची से रेप के आरोपी खलील के मकान पर चला बुलडोजर

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : तेज रफ्तार का कहर, ट्रांसफार्मर से टकराई कार 3 की मौत 3 घायल

चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल (Children Academy School)  में शिक्षिका निशात फातिमा (Teacher Nishat Fatima) बच्चों को पढ़ा रही थी। वहां उनसे मिलने साउद अंसारी (Saud Ansari) पहुंचा। दोनों बात कर रहे थे तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद हुआ जिसके बाद साउद अंसारी ने शिक्षिका निशात फातिमा (Teacher Nishat Fatima) की स्कूल के अंदर 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा दोनों लोगों में प्रेम प्रसंग था।  सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। स्कूल के बाहर लोगों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग (Superintendent of Police Khyati Garg) भी घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

तमंचे से मारी गोली

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर कोतवाली के नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (Mohammad Saud Ansari) स्कूल में घुसा था। उसने पहली मंजिल पर जाकर क्लासरूम के बाहर शिक्षिका निशात फातिमा (Teacher Nishat Fatima) को तमंचे से गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारी स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। घटना के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

प्रेम प्रसंग का शक

पुलिस को शक है कि यह वारदात प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थीं। सऊद अंसारी (Saud Ansari) और निशात फातिमा (Teacher Nishat Fatima) के मोहल्ले आसपास ही थे। पुलिस इस पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर दो की मौत, तीन घायल

पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि सऊद अंसारी (Saud Ansari) स्कूल परिसर में आया था। वह पहली मंजिल पर गया, जहां क्लासरूम के बाहर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने तमंचे से पहले शिक्षिका को गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली चला दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी लखीमपुर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...