1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Ather Konarc Electric Scooter :  डेली यूज के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर ऑप्शन , जानें रेंज और स्पीड

Ather Konarc Electric Scooter :  डेली यूज के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर ऑप्शन , जानें रेंज और स्पीड

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Ather ने Konarc को पेश किया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ather Konarc Electric Scooter :  इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए Ather ने Konarc को पेश किया है।
वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

पढ़ें :- Simple Wave Electric Scooter :  रोज ट्रैवल के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और स्पीड

टॉप स्पीड
इसकी टॉप स्पीड 70 kmph है। यदि आपने भी हाल में एक बढ़िया ई-स्कूटर लेने का प्लान बनाया है तो इससे बेहतर ऑप्शन शायद ही आपको मिलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बैटरी और रेंज
Ather Konarc S इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग बैटरी और रेंज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें 100 km, 125 km और 161 km IDC रेंज वाले विकल्प मिलते हैं। S 100 में 2.1 kWh बैटरी, S 125 में 2.7 kWh बैटरी और S 161 में 3.5 kWh बैटरी मिलती है। S 161 की TrueRange 130 km बताई गई है।

चार्जर
Konarc S 161 में 450W का ऑन-बोर्ड चार्जर मिलता है। इसे 0 से 80 परसेंट चार्ज होने में करीब 5 घंटे 40 मिनट लगते हैं। इस वेरिएंट में 450W Extra charger भी शामिल है। दोनों चार्जर को मिलाकर 0 से 80 परसेंट चार्जिंग का समय करीब 3 घंटे 10 मिनट बताया गया है।

Ather Grid पर 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 15 km की रेंज मिलने का दावा भी किया गया है।

पढ़ें :- टाटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Sierra Legend के नए अवतार को लॉन्च किया, जाने पावर और कीमत

फीचर्स
Konarc में AutoHold और Reverse जैसे फीचर्स दिए गए हैं. S 125 और S 161 में 7 इंच DeepView डिस्प्ले, AirWalk, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, OTA अपडेट, 4G LTE/GNSS कनेक्टिविटी और Remote Charging Status जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। कंपनी ने इसमें Tow & Theft Alert और Find My Scooter जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...