दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया...
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 56 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मकसूद के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
घटना 16 सितंबर की रात की है जिसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के मुताबिक बच्ची करीब रात 11 बजे घर से कॉपी-पेन और दूसरी स्टेशनरी लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहाने से अपनी दुकान के भीतर बुलाया। पुलिस का कहना है कि दुकान के अंदर बच्ची के साथ आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध यौन अपराध किया।
रात में लापता हुई बच्ची, पुलिस तक पहुंची सूचना
काफी देर तक बच्ची के वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली महिला थाने में बच्ची की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो और गलत तरीके से रोकने से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। बच्ची की काउंसलिंग कराकर उसे परिवार को सौंप दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला थाना मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रहा है।