Delhi Gang-rape and murder Case : दिल्ली में नॉर्थ-वेस्ट ज़िले के स्वरूप नगर में 13 सितंबर को एक खेत में युवती का शव मिला था। जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। बाद में जांच में सामने आया कि ये शव एक नाबालिग लड़की की है। जिससे पहले हैवानियत की गयी और फिर हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। अब इस घटना के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
Delhi Minor Rape-Murder Case : दिल्ली में नॉर्थ-वेस्ट ज़िले के स्वरूप नगर में 13 सितंबर को एक खेत में युवती का शव मिला था। जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। बाद में जांच में सामने आया कि ये शव एक नाबालिग लड़की की है। जिससे पहले हैवानियत की गयी और फिर हत्या करके शव को ठिकाने लगा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। अब इस घटना के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है – महिलाओं के विकास की सिर्फ़ खोखली बातें की जाती हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली में एक 17 साल की बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। कुछ ही दिनों पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया। ‘
महिला सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है – महिलाओं के विकास की सिर्फ़ खोखली बातें की जाती हैं। सैकड़ों महिलाओं पर अत्याचार होते हैं, हिंसा होती है मगर अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की वे उम्मीद नहीं कर सकतीं – FIR दर्ज तक नहीं होते। समाज और सरकार दोनों, महिलाओं को सुरक्षा, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार देने में पूरी तरह से विफल हैं।’
दिल्ली में एक 17 साल की बच्ची के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। कुछ ही दिनों पहले एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार किया गया।
देश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ज़िम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है – महिलाओं के विकास की सिर्फ़ खोखली…
पढ़ें :- दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में पीड़िता की लाश को खाते दिखे कुत्ते
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 19, 2026
क्या है पूरा मामला
13 सितंबर की सुबह, नॉर्थ-वेस्ट ज़िले के स्वरूप नगर के लोगों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी कि पास के एक खेत में कुत्ते एक शव को नोच-नोचकर खा रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वे एक बुरी तरह सड़े-गले लाश को देखकर हैरान रह गए। लाश का एक हाथ कटा हुआ था और आवारा कुत्तों ने उसे काफी हद तक खा लिया था। जांच करने वालों ने बताया कि पीड़ित का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था और शरीर पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। लाश की हालत इतनी बुरी हो चुकी थी कि उसके महिला या पुरुष होने की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। हालांकि, मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि हुई।
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लाश एक 16 साल की लड़की की है, जिसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर लाश को थकाने लगाने के लिए उसे कुशक रोड पर एक खेत में फेंक दिया गया। पुलिस को शक था कि यह अपराध दो दिन पहले, शुक्रवार, 11 सितंबर को हुआ होगा। लेकिन, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था और शुरू में अपराधियों की पहचान पता नहीं चल पाई थी। ऐसे में पुलिस ने उस इलाके और आसपास के रास्तों पर लगे 50 से ज़्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिये।
वारदात के समय के आस-पास घटनास्थल के पास एक टेम्पो को आते-जाते देखा गया। लेकिन, अंधेरे की वजह से उसका रजिस्ट्रेशन नंबर साफ़ नहीं दिख रहा था, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने कई CCTV लोकेशन पर उसकी आवाजाही को ट्रैक किया। फिर पुलिस ने 15 और 16 सितंबर की पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाकर उस संदिग्ध टेम्पो का पता लगाया गया। उसके ड्राइवर की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। इसके बाद हुई जांच में इस अपराध से जुड़े चार लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।
पीड़िता परिजनों ने उसके लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस के अनुसार, परिवार वालों ने कहा कि वह अक्सर घर से चली जाती थी और कुछ दिनों बाद लौट आती थी। लड़की चारों आरोपियों को जानती थी (जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं) और घटना वाले दिन उनके साथ एक टेम्पो में गई थी। बालिग आरोपी की पहचान खड्डा कॉलोनी के रहने वाले शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचू के तौर पर हुई है, जबकि तीन नाबालिगों की उम्र 16 और 17 साल है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की शाम लड़की अपने परिचित 17 वर्षीय लड़के से मिलने गई थी। इस दौरान उससे हैवानियत हुई। पीड़िता ने भुगत लेने की धमकी दी तो आरोपी ने अपने दोस्त बुला लिए। फिर 3 दोस्तों ने शराब के नशे में उसकी अस्मत लूटी। 11 सितंबर की सुबह वह लड़की को ऑटो में डालकर खेत में ले गए। यहां उसके शरीर को चाकू से बर्बरता से गोदा फिर लाश छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।