1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- सिंधिया को प्रार्थी ने दी ‘वोट न देने की धमकी’ तो तिलमिलाए केंद्रीय मंत्री, बोले- ये भाषा मेरे साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना

Video- सिंधिया को प्रार्थी ने दी ‘वोट न देने की धमकी’ तो तिलमिलाए केंद्रीय मंत्री, बोले- ये भाषा मेरे साथ कभी इस्तेमाल नहीं करना

Jyotiraditya Scindia viral video : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक शख्स ने 'सड़क न बनने पर वोट न देने की धमकी' दी। ये सुनते ही केंद्रीय मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने उस शख्स को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल वो उनके साथ कभी न करे। अब इस बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Jyotiraditya Scindia viral video : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक शख्स ने ‘सड़क न बनने पर वोट न देने की धमकी’ दी। ये सुनते ही केंद्रीय मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने उस शख्स को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल वो उनके साथ कभी न करे। अब इस बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- सतना में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना दौरे पर थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोकर अपनी मांगें और शिकायतें उनके सामने रखीं। जिनमें से एक शख्स ने सड़क की समस्या को सिंधिया के सामने रखा। वायरल वीडियो में प्रार्थी को ये कहते सुना जा सकता है- ‘निवेदन है कि इस बार समय से पहले ये रोड डल (बन) जाए… ये निवेदन है…’ इस पर केंद्रीय मंत्री उसका प्रार्थना पत्र पढ़ते हुए जवाब देते हैं- ‘ठीक है…’

इसके बाद वो शख्स कहता है- ‘नहीं तो वोट के समय आएंगे तो कोई वोट नहीं डालेगा।’ ये सुनते ही आगबबूला सिंधिया चेतावनी देते हुए कहते हैं- ‘ये भाषा मेरे साथ कभी उपयोग नहीं करना…’ तो शख्स कहता है- नहीं साहब आपको नहीं किसी को भी वोट नहीं डालेंगे।’ फिर सिंधिया कहते हैं- ‘किसी से भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना…आप आकर निवेदन करो मेरी जिम्मेदारी है काम करना है…’

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने पर लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ यूजर्स ने केंद्रीय मंत्री के रवैये की आलोचना की है तो कुछ लोग शिकायतकर्ता के बात करने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, मध्य-प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सत्ता का अहंकार देखिए! जनता ने सड़क मांगी तो ‘भाई साहब’ भड़क गए। कहने लगे – “मेरे सामने ऐसी भाषा मत बोलो, मुझसे निवेदन करो।” जनता सवाल पूछे तो निवेदन करे? ये कैसा लोकतंत्र, ये कैसा अहंकार? जनता सब देख रही है : अहंकार का जवाब जनता अपने तरीके से देगी।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...