1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. टायर बदलते समय हुआ जोरदार धमाका, चालक के चीथड़े उड़े: खौफनाक Video आया सामने

टायर बदलते समय हुआ जोरदार धमाका, चालक के चीथड़े उड़े: खौफनाक Video आया सामने

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देर रात एक ट्रेलर के टायर में अचानक तेज धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में कोयला लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। टायर में पंचर होने के बाद चालक उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देर रात एक ट्रेलर के टायर में अचानक तेज धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में कोयला लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। टायर में पंचर होने के बाद चालक उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पढ़ें :- इंदौर में पैक्ड घी में ‘जहर’! तय सीमा से 10 गुना ज्यादा मिला सीसा, 17 हजार लीटर स्टॉक पर सवाल

धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टायर में हवा का दबाव ज्यादा होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक मृतक चालक की पहचान पचौर निवासी अनिल साहू के रूप में हुई है। ट्रेलर का टायर पंचर होने के बाद वह उसे खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फट गया और वह इसकी चपेट में आ गया। पास मौजूद दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें :- आगरा हादसा: तेज रफ्तार कार खेत में पलटी, 20 वर्षीय युवती की मौत, दो घायल

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल    

प्रारंभिक जांच में टायर के भीतर हवा का दबाव अधिक होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धमाके के बाद ट्रेलर के आसपास धुआं दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों के टायर की मरम्मत के दौरान जरूरी सुरक्षा सावधानियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में उफनते नाले में श्रद्धालुओं की कार बही: ओडिशा के 7 समेत 8 की मौत, मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...