रेलवे का सफर यादगार बन जाए तो इसके लिए ट्रेन में शुद्ध खान पान बहुत जरूरी है। अब रेलवे खाने की क्वालिटी और सफाई को बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है ।
Pantry Car AI-enabled CCTV : रेलवे का सफर यादगार बन जाए तो इसके लिए ट्रेन में शुद्ध खान पान बहुत जरूरी है। अब रेलवे खाने की क्वालिटी और सफाई को बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है । ट्रेन के खाने की सफाई और सुरक्षा को लेकर रेलवे निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने जा रहा है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) जोन में ट्रेनों के Pantry Car और Base Kitchen में AI तकनीक वाले CCTV कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे खाना बनाने से लेकर उसकी पैकिंग और यात्रियों तक पहुंचने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी। फिलहाल यह व्यवस्था ईस्ट सेंट्रल रेलवे रूट पर चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों से शुरू की जाएगी।
रेलवे की नई व्यवस्था का उद्देश्य रेलवे कैटरिंग में साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी को बेहतर करना है। AI-enabled CCTV कैमरों की मदद से Pantry Car और Base Kitchen में होने वाली गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे खाने की तैयारी, पैकिंग और सप्लाई के दौरान होने वाली किसी भी लापरवाही को जल्दी पकड़ा जा सकेगा। अगर साफ-सफाई या फूड हैंडलिंग से जुड़ी कोई कमी दिखाई देती है तो उस पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चलने वाली 73 पैंट्री कार और ट्रेन साइड वेंडिंग सर्विस हैं. वहीं, बेस किचन की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इन जगहों पर CCTV कैमरों का नेटवर्क लगाया जाएगा।