1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेज प्रताप यादव और विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदकोवा के बीच की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Reality Show Viral News: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का एक रोमांटिक वीडियो है।

पढ़ें :- “45 FIR के बाद बोले राहुल गांधी, ‘लक्ष्य 100 का, हर FIR मेरे लिए मेडल’”

प्रेम हो गया है, शादी करोगी तुम

दरअसल, शो के एक एपिसोड में बॉलीवुड नाइट के दौरान तेज प्रताप अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने विदेशी कंटेस्टेंट इरीना रुदकोवा के साथ रोमांटिक डांस किया और कैमरे के सामने उनके साथ जमकर फ्लर्ट भी किया। एक दूसरे वीडियो में तेज प्रताप इरीना से कहते नजर आए कि उन्हें ‘प्रेम हो गया है’।

 

वीडियो में तेज प्रताप ने इरीना से पूछा- शादी करोगी न तुम? इसपर इरीना ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया -प्यार कर सकते हैं, तो करेंगे शादी। इस पूरे अंदाज ने दोनों की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

शो छोड़ा तो मर जाऊंगी-इरीना 

इतना ही नहीं तेज प्रताप ने इरीना संग प्रैंक करते हुए उनका हाथ थामकर कहा- मैं शो से चला जाऊंगा, तो क्या करोगी तुम? जिसपर इरीना ने प्यार से जवाब दिया- तो मर जाऊंगी। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए।

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

 

तेज प्रताप की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी और दोनों के बीच तलाक का मामला अभी कानूनी प्रक्रिया में रहा है। अगस्त 2026 में तेज प्रताप ने खुद कहा था कि तलाक का केस अदालत में चल रहा है और दूसरी शादी को लेकर उन्होंने उस समय कहा था कि वे इसके बारे में बाद में सोचेंगे।

ऐसी बांन्डिंग कि शादी के लग रहे कयास

इरीना रुदकोवा भी ‘राइज एंड फॉल 2’ की कंटेस्टेंट हैं और शो में तेज प्रताप के साथ कई मौकों पर नजर आई हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग अब शो के बाहर भी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान सामने नहीं आया है, इसलिए इसे अभी वायरल वीडियो और शो के माहौल से जुड़ी चर्चा के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...