Bigg Boss 20 के घर एक ऐसी लव स्टोरी चर्चा में है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। मामला स्काउट ओपी और लव गिल के बीच की बॉन्डिंग से जुड़ा है। हालिया एपिसोड में स्काउट ने अपने करीबी दोस्त यंग डीएसए के सामने लव को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिनसे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। खास बात यह है कि शो की शुरुआत में स्काउट लव को बहन कहकर संबोधित करते रहे हैं।
Bigg Boss Love Story: बिग बॉस हाउस में कई लव स्टोरी शुरू होती हैं, जिन्हें फैंस पसंद भी करते हैं, लेकिन इस बार एक भाई-बहन का रिश्ता लव एंगल में बदलता हुआ नजर आ रहा है, हाल ही के एपिसोड में स्काउट ओपी, लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स बताते हुए नजर आए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जानते हैं लव गिल कौन हैं और क्या है पूरा मामला?
यंग डीएसए से बातचीत के दौरान स्काउट ने इशारों में अपनी उलझन जाहिर की। उन्होंने संकेत दिया कि लव के प्रति उनके मन में अब वह भाव नहीं हैं, जिन्हें वह पहले भाई-बहन के रिश्ते के तौर पर देखते थे।
इतना ही नहीं, लव को गुल्लू के साथ देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगता और इस वजह से उन्हें गुस्सा भी आता है। स्काउट की इसी स्वीकारोक्ति ने शो के दर्शकों के बीच चर्चा बढ़ा दी है।
बिग बॉस के घर में स्काउट और लव के बीच काफी सहज बॉन्डिंग देखने को मिली है। दोनों के कई ऐसे वीडियो और पल सामने आए हैं, जिनमें उनकी नजदीकियां नजर आईं। कभी स्काउट लव को पीठ पर उठाते दिखाई दिए तो कभी दोनों साथ समय बिताते नजर आए। हालांकि, स्काउट पहले लव को बहन बता चुके हैं। यही वजह है कि अब उनके बयान को लेकर दर्शक सवाल उठा रहे हैं।
Guys, enjoy karo, Kashvi ro padi hai. 😂😭#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/yuNaVdZbtu
— AM (@AhsanMa29890912) October 5, 2026
स्काउट की निजी जिंदगी भी इस पूरे मामले को चर्चा में ला रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह काशवी हीरानंदानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में बिग बॉस हाउस में लव को लेकर उनके बदले नजरिए ने सोशल मीडिया पर बहस को और हवा दे दी है।
लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर गिल बताया जाता है। वह पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री और मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है। मॉडलिंग से शुरुआत करने के बाद वह म्यूजिक वीडियो, टीवी और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस 20 में आने के बाद उनकी पर्सनैलिटी और घर के दूसरे सदस्यों के साथ रिश्ते लगातार चर्चा में बने हुए हैं।