1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 20
  3. सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’..

सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’..

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने 174 जिंदगियां बचा लीं, कॉकपिट में हमले के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और विमान को सुरक्षित लैंड कराया। अब सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारे उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री और राजनेताओं की तारीफ के बाद अब बॉलीवुड के भाईजान ने भी पायलट मच्छार को सैल्यूट किया है।

पढ़ें :- 'दृश्यम 4' में फिर लौटेंगे अजय देवगन? विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट!

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने देर रात अपने एक्स हैंडल पर कैप्टन मच्छार की तारीफ करते हुए लिखा कि, उन्होंने कमाल कर दिया और उनके साथ उड़ान भरना सौभाग्य की बात होगी। सलमान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने भी कैप्टन की हिम्मत की सराहना की।


रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित मच्छार को ‘कैप्टन करेजियस’ बताते हुए उन्हें सलाम किया। अभिनेता विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्हें ‘ब्रेवहार्ट’ कहा।

पढ़ें :- कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट है ओमानी नागरिक, चरमपंथी समूह से जुड़े होने का शक

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। विमान के कॉकपिट में कथित तौर पर सह-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया। इसके बाद विमान अचानक नीचे की ओर जाने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने में मदद मिली। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।

कैप्टन मच्छार के साहस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने भी सराहना की है। पीएम मोदी ने उनके परिवार से बात कर उनके साहस की प्रशंसा की।

कैप्टन स्मित मच्छार को विमानन क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव बताया गया है। वह जून 2022 से फ्लाईदुबई में कैप्टन हैं। इससे पहले उन्होंने स्पाइसजेट में 11 साल से अधिक समय तक सेवाएं दी थीं। घटना की परिस्थितियों और कथित हमले की वजह की जांच जारी है।

पढ़ें :- दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी, हाइजैक होने की आशंका? मचा हड़कंप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...