1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 20
  3. Bigg Boss 20 : मैरी कॉम का छलका दर्द, खुद को बेबस बताते हुए बोलीं- ‘मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी’

Bigg Boss 20 : मैरी कॉम का छलका दर्द, खुद को बेबस बताते हुए बोलीं- ‘मैं मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर सकी’

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के हालिया एपिसोड में, बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपने राज्य मणिपुर की सुरक्षा न कर पाने को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख और बेबसी महसूस होती है कि वह अपने राज्य की "रक्षा" के लिए कुछ नहीं कर सकीं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के हालिया एपिसोड में, बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपने राज्य मणिपुर की सुरक्षा न कर पाने को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख और बेबसी महसूस होती है कि वह अपने राज्य की “रक्षा” के लिए कुछ नहीं कर सकीं। गौरतलब है कि मणिपुर दो साल से ज्यादा समय से जातीय संघर्ष का सामना कर रहा है और इस दौरान मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।

पढ़ें :- Video- मनोज तिवारी की बेटी ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, काजी तौकीर को दीं भद्दी-भद्दी गालियां

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video

कनिका मान (Kanika Mann) से बात करते हुए मैरी कॉम (Mary Kom)  ने कहा, कि मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और बचाव के लिए कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने आगे कहा, कि मणिपुर में कई समुदाय हैं, सभी के बीच एकता होनी चाहिए। सभी को प्यार और शांति से रहना चाहिए।

मैरी कॉम ने खुद को बताया बेबस

पढ़ें :- Big Boss 20 : ट्रोलिंग से आग बबूला सलमान खान ने बीच शो में उतार फेंकी टोपी-जैकेट, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, लेटेस्ट प्रोमो ने सभी हैरान

बता दें कि Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर की रात, प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने 2014 में आई फिल्म ‘Mary Kom’ में मैरी कॉम का किरदार निभाया था, ने बॉक्सर के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा। प्रियंका ने मैरी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रियलिटी शो में हिस्सा लेते समय वह वैसी ही बनी रहें जैसी वह असल में हैं। एक्ट्रेस ने मैरी के साथ शो में हिस्सा ले रहे दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी चेतावनी दी और उन्हें बॉक्सर के जबरदस्त नॉकआउट्स की याद दिलाई।

अपने मैसेज में, प्रियंका ने कहा कि इनका नॉकआउट ना बहुत भारी पड़ता है। मैरी आप बस जैसी हैं वैसी रहिए। खुले दिल से खेलिए। मैं आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। बहुत बहुत सारा प्यार। मैरी कॉम के अलावा, इस सीजन के प्रतियोगियों में आसिफ खान, कनिका मान, स्काउटऑप (तन्मय सिंह), आम्रपाली दुबे, माही विज, युंग डीएसए, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, रोहेद खान, ईशा रिखी, गुल्लू (कुशल तंवर) भी शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...