1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, भाजपा में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं। बच्चे जब बाइक पर बैठेते हैं तो बिना बात के हार्न बजाते रहते हैं। सत्ता पक्ष के लोग परिपक्व बनें बिना बात के हार्न न बजाएं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के सहयोगी दल के नेताओं पर इशारों—इशारों में बड़ा हमला बोला है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से भाजपा के सहयोगी दल के नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी की जा रही है, जिसके बाद अब सपा अध्यक्ष ने उनका बिना नाम लिए पलटवार किया है।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, भाजपा में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं। बच्चे जब बाइक पर बैठेते हैं तो बिना बात के हार्न बजाते रहते हैं। सत्ता पक्ष के लोग परिपक्व बनें बिना बात के हार्न न बजाएं।

दरअसल, यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच भाजपा के सहयोगी दल के नेता ओपी राजभर, आरएलडी के नेताओं समेत अन्य की तरफ से लगातार अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव को लेकर कही तरह की बातें की जा रही हैं। इसको लेकर अब अखिलेश यादव ने इन पर बड़ा पलटवार किया है।

यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिलेश यादव लगातार इसको लेकर तैयारियां कर रहे हैं ओर पार्टी के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इन बैठकों में अखिलेश यादव जिताऊ प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- SIR विवाद पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक कल, अखिलेश यादव नहीं आएंगे: पिछली बार आप और डीएके नहीं हुई थी शामिल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...