उत्तर प्रदेश के मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में हो रही धांधली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। घटिया स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद को लेकर भी लगातार पत्राचार हो रह थे लेकिन विभाग के MD डॉ उज्ज्वल कुमार इसको अनदेखा कर रहे थे। अब योगी सरकार का हंटर उज्ज्वल कुमार पर चला है और उनको मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के MD के पद से हटा दिया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद में हो रही धांधली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। घटिया स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद को लेकर भी लगातार पत्राचार हो रह थे लेकिन विभाग के MD डॉ उज्ज्वल कुमार इसको अनदेखा कर रहे थे। अब योगी सरकार का हंटर उज्ज्वल कुमार पर चला है और उनको मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के MD के पद से हटा दिया गया है।
दरअसल, योगी सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस अफसरों के तबादले किए, जिसमें MD उज्ज्वल कुमार का भी नाम है। डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। वहीं, जे. रिभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खांडिया को अब मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर तैनात थे।
वहीं, अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है, जबकि प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।