Sapna Choudhary Divorce : बिग बॉस (Bigg Boss) में आई हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस से लोगों दीवाना बनाने वाली सपना हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन इस वक्त वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है।
Sapna Choudhary Divorce : बिग बॉस (Bigg Boss) में आई हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस से लोगों दीवाना बनाने वाली सपना हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन इस वक्त वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल, सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हरियाणवी गायक, संगीतकार और अभिनेता वीर साहू (Haryanvi Singer, Musician,Actor Veer Sahu) से तलाक हो गया है। अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। वीर साहू संग उनकी 6 साल की शादी टूट गई है। सपना ने तलाक के लिए फाइल कर दिया है। अब सपना ने अपने इस टूटे रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।
पति से तलाक ले रहीं सपना
दरअसल, हाल ही में सपना ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और तलाक की वजहों को भी बताया है। अपने इंटरव्यू में सपना ने बताया कि ‘वे तलाक के लिए फाइल कर दिया है। जब सब अच्छा था तब साथ थे, लेकिन अब अच्छा नहीं है तो साथ नहीं है। हम दोनों ही इस चीज को समझ सकते हैं। कोई तीसरा आदमी इसमें अपनी राय नहीं रख सकता है। शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था। कोई तीसरा इसमें नहीं बोल सकता।’
आगे सपना ने कहा कि कहना बहुत आसान होता है। कोई कहता है कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए। मेरे बच्चे हैं मुझे पता है कैसे पालने हैं। मुझे नहीं सिखाया गया बच्चों को छोड़ना। आप लोग मेरे काम पर जज कीजिए। पर्सनली मुझे जज नहीं कीजिए।’ सपना ने कहा कि जब मैं बिग बॉस (Bigg Boss) से बाहर निकली मेरी शादी हो गई। उस वक्त मैं बहुत पॉपुलर थी। मैं अच्छी बहू, पत्नी, मां रही हूं। लेकिन फिर मुझे लगा कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। मुझे उस समय खुद को ग्रूमिंग करनी चाहिए थी। लेकिन मैंने नहीं की और मैं भटक गई। मैं रिश्तों में उलझकर रह गई।’
दूसरी शादी पर सपना चौधरी की क्या है राय?
वहीं, जब उनसे दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा, तो सपना ने कोई जल्दबाजी या भ्रम न रखते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आगे अगर कोई उस लायक मिला तो देखा जाएगा, लेकिन फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उनके इस बेबाक अंदाज और जीवन के प्रति स्पष्ट नजरिए पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है।