1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद

Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) , अनंत अंबानी (Anant Ambani) और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु एक साथ खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दिखाई देता है कि अनंत अंबानी (Anant Ambani) सद्गुरु से कुछ बात कर रहे थे, तभी बीच में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अनंत को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। वीडियो देखकर कई लोगों को ऐसा लगा कि अनंत को वह बात खास पसंद नहीं आई और उन्होंने कुछ कहते हुए उंगली दिखाकर शाहरुख खान को चुप रहने का इशारा किया, मानो कह रहे हों कि पहले सद्गुरु को बोलने दिया जाए।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और अंबानी परिवार के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। अक्सर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को अंबानी परिवार के हर छोटे-बड़े इवेंट, शादी समारोह या पारिवारिक जश्न में बेहद गर्मजोशी के साथ आते-जाते देखा गया है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), नीता अंबानी (Nita Ambani) से लेकर अनंत अंबानी (Anant Ambani) तक, पूरे परिवार के साथ शाहरुख की खास बॉन्डिंग कई मौकों पर कैमरों में कैद हुई है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

पढ़ें :- 'मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी...,' सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी; दोनों के बीच क्या हुई बात?

अनंत अंबानी ने कराया शाहरुख खान को चुप?

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) , अनंत अंबानी (Anant Ambani) और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु एक साथ खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में दिखाई देता है कि अनंत अंबानी (Anant Ambani) सद्गुरु से कुछ बात कर रहे थे, तभी बीच में शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  ने अनंत को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी। वीडियो देखकर कई लोगों को ऐसा लगा कि अनंत को वह बात खास पसंद नहीं आई और उन्होंने कुछ कहते हुए उंगली दिखाकर शाहरुख खान को चुप रहने का इशारा किया, मानो कह रहे हों कि पहले सद्गुरु को बोलने दिया जाए।

 

पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'

इस पल के तुरंत बाद शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद हो गए, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स सबसे ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। क्लिप के वायरल होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोग इसे एक सहज और अनौपचारिक बातचीत का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि क्या वाकई अनंत अंबानी ने शाहरुख को बीच में टोकते हुए चुप रहने का संकेत दिया। कई कमेंट्स में अनंत अंबानी के अंदाज और उनके अलग ‘औरा’ की भी खूब चर्चा हो रही है।

अंबानी परिवार के इवेंट्स में अक्सर दिखती है शाहरुख की मौजूदगी

बता दें, शाहरुख खान और अंबानी परिवार के बीच बेहद पुराने और करीबी पारिवारिक संबंध रहे हैं। अक्सर शाहरुख खान अंबानी परिवार के इवेंट्स में सक्रिय रूप से शामिल होते देखे जाते हैं- कभी मेहमानों का स्वागत करते हुए, तो कभी मंच पर परिवार के साथ हंसी-मजाक और परफॉर्मेंस करते हुए। अनंत अंबानी के साथ भी उनकी दोस्ताना और आत्मीय केमिस्ट्री पहले कई आयोजनों में देखने को मिल चुकी है। यही वजह है कि इस ताजा वीडियो को लेकर भी लोग अलग-अलग नजरिए से अपनी राय रख रहे हैं और इस छोटे से पल ने इंटरनेट पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

पढ़ें :- खेसारी लाल यादव के सामने अनंत सिंह की बेटी ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी, भोजपुरी स्टार का जवाब सुन छूट गई हंसी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...