भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को बीजेपी के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 21 नवंबर को घोषित सूची में नाम आने के बाद चहल ने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन और अमरपाल मौर्य का आभार जताया।
Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अब क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति को लेकर भी चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में शामिल किया है। चहल को विशेष आमंत्रित सदस्य यानी स्पेशल इनवाइटी बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले के बाद खेल और राजनीतिक गलियारों में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दरअसल, बीजेपी ने 21 नवंबर को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल किया गया। हालांकि, पार्टी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस पद के तहत चहल को कौन-कौन सी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उनके कार्यकाल और संगठन में सक्रिय भूमिका को लेकर भी फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
राजनीतिक संगठनों में विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा ऐसे लोगों को दिया जाता है, जिन्हें संगठन की बैठकों, चर्चाओं और कार्यक्रमों में विशेष रूप से बुलाया जाता है। हालांकि, इस पद से जुड़े अधिकार और जिम्मेदारियां संगठन के नियमों और फैसलों पर निर्भर करती हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के प्रति आभार जताया।
भाजपा परिवार में मुझे स्थान व मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी व ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।🙏🏻पढ़ें :- गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) November 21, 2026
चहल ने कहा कि बीजेपी परिवार में उन्हें जगह और मान-सम्मान देने के लिए वह सभी नेताओं के शुक्रगुजार हैं।
फिलहाल चहल की इस नई भूमिका को लेकर कई सवाल हैं। अब देखना होगा कि क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले चहल संगठन की राजनीति में किस तरह सक्रिय होते हैं।