1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. तंत्र-मंत्र और बच्ची की बलि : बुलंदशहर में अंधविश्वास ने ली 4 साल की मासूम की जान, पड़ोसी किरायेदार महिला गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र और बच्ची की बलि : बुलंदशहर में अंधविश्वास ने ली 4 साल की मासूम की जान, पड़ोसी किरायेदार महिला गिरफ्तार

Bulandshahr Crime : यूपी के बुलंदशहर जिले में तंत्र-मंत्र के लिए 4 साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची शनिवार सुबह अचानक लापता हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बच्ची का शव पड़ोसी किराएदार महिला के कमरे से बरामद किया गया है। जहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bulandshahr Crime : यूपी के बुलंदशहर जिले में तंत्र-मंत्र के लिए 4 साल की बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची शनिवार सुबह अचानक लापता हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बच्ची का शव पड़ोसी किराएदार महिला के कमरे से बरामद किया गया है। जहां का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

पढ़ें :- Hamirpur Crime : हत्या के बाद महिला का सिर काटकर ले गए हत्यारे! दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अवन्ती नगर भूड़ मोहल्ले का है। यहां पर ऑटो चालक सचिन की चार साल की बेटी मान्या शनिवार सुबह 11 बजे अचानक लापता हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने काफी देर तक बच्ची की तलाश की, लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिर थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, कोतवाली सिकंदराबाद के अलावा सात थानों की पुलिस एवं एसओजी ने बच्ची की तलाश में जुटी।

तलाशी के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए, लेकिन बच्ची कहीं भी नजर नहीं आयी। पुलिस ने आसपास के संदिग्ध मकानों की तलाशी ली। तभी सबकी नजर पड़ोस की किराएदार महिला सोनाली के बंद कमरे पड़ी। इसके बाद पुलिस ने महिला से बंद कमरे को खोलने के लिए बुलाया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद संदेह के आधार पर कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर बच्ची का शव फर्श पर गद्दे के नीचे से पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के हाथों की अंगुलियां कटी थीं और शरीर पर तंत्र मंत्र की क्रियाएं थीं। बिस्तर के चारों तरफ खड़िया से कुछ आकृतियां बनी हुई थीं। उन पर कुछ बच्चों के नाम भी लिखे थे। बच्ची का शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों तंत्र-मंत्र में बलि चढ़ाने का आरोप लगाते हुए भूड़ चौराहा पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लोगों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया और यातायात को सुचारू कराया।

गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी महिला को फांसी दिए जाने की मांग की। इस मामले में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बच्ची की तंत्र मंत्र के लिए हत्या का मामला सामने आया है।  मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। आरोपी महिला एक साल पहले पड़ोस में किराए पर रह रही थी। वह अपनी 7 साल की बेटी और बेटे के साथ किराए पर रहती है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- Bulandshahr Encounter : डी कंपनी का गैंगस्टर दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर, मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के पास शख्स को मारी थीं 15 गोली

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...