मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में GRP सिपाही और महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन दरभंगा से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान सीट को लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी राज में ट्रेनों के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मुरादाबाद : जननायक एक्सप्रेस में GRP सिपाही और महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेन दरभंगा से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान सीट को लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी राज में ट्रेनों के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान सीट को लेकर हुए विवाद में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी मुरादाबाद के सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की अजय कुमार की बिहार के बेतिया की रहने वाली महिला और अन्य साथ हाथपायी हो गयी। इस मामले में जीआरपी सिपाहियों की तहरीर पर बेतिया बिहार निवासी रूबी देवी, उसकी पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता और खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार तथा दरभंगा के बहेड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
हालांकि, अब इस घटना के बाद महिला और उसकी बेटियों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला रूबी देवी की बेटी कहती है- ” वो लोग मोतिहारी से चढ़े थे। मुरादाबाद में दो इंस्पेक्टर (जीआरपी सिपाही) और उनके साथ दो लेडीज चढ़ीं थीं, उनको सीट चाहिए थी। मेरी मम्मी की तबीयत बहुत खराब थी, वो बीपी की मरीज हैं। बहुत सीरियस तबीयत थी। इनको एक अंकल ने अपनी सीट दी ताकि ये आराम कर सकें। जरनल डिब्बा जबरदस्त भरा हुआ था। वो लेडीज जा चुकी थी, लेकिन वो इंस्पेक्टर जबरदस्ती उन्हे वापस लेकर आए। बदतमीजी से बात करने लगे। जब उनकी बात किसी ने नहीं सुनी तो वीडियो बनाने लगे। इससे पहले उन्होंने मेरा कॉलर पकड़ा इस पर मेरी मम्मी को गुस्सा आया। उन्होंने विरोध किया।”
महिलाओं का कहना है कि हमारी तरफ से बोलने वाले भैया थे जिनको उन्होंने अंदर किया है। भैया ने मेरा कॉलर पकड़ने का विरोध किया था। जब उन्होंने (सिपाही) वीडियो बनाना शुरू किया तो मेरी मां ने भी वीडियो बनाना शुरू किया। तब वो फोन छिनने लगे तो मम्मी ने भी उनका फोन छिनना चाहा। इस दौरान रूबी देवी और उनकी बेटियों ने सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बिहार का परिवार छठ मनाकर लुधियाना लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन में 2 पुलिसवाले चढ़े। उनके साथ 2 महिलाएं भी थीं। ट्रेन पूरी खचाखच भरी थी। पुलिसवाले उन दोनों को सीट दिलाना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ और एक पुलिसवाले ने सीट पर बैठीं बिहार की मां–बेटी को पीटा। यह घटना UP के जिला बिजनौर में हुई।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 21, 2026
आम आदमी पार्टी ने सरकार को घेरा
इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मोदी राज में ट्रेनों के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं! जननायक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। अश्विनी वैष्णव जी, रेलवे सिर्फ़ रील बनाने और प्रचार करने का नाम नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन आपकी प्राथमिकता सुरक्षा नहीं, सिर्फ़ दिखावा बनकर रह गई है।”
मोदी राज में ट्रेनों के भीतर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं!
पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन
जननायक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार के महिला सुरक्षा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।
अश्विनी वैष्णव जी, रेलवे सिर्फ़ रील बनाने और प्रचार करने का नाम नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन आपकी प्राथमिकता सुरक्षा नहीं, सिर्फ़ दिखावा बनकर रह गई है।
— AAP (@AamAadmiParty) November 21, 2026