1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 500 छात्राएं, 10 से ज्यादा विषय और एक भी शिक्षक नहीं, झारखंड के कॉलेज की बदहाल शिक्षा व्यवस्था

500 छात्राएं, 10 से ज्यादा विषय और एक भी शिक्षक नहीं, झारखंड के कॉलेज की बदहाल शिक्षा व्यवस्था

झारखंड में बेटियों को उच्च शिक्षा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के दावे खूब होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर की सच्चाई इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण झारखंड के गुमला स्थित महिला महाविद्यालय में करीब 500 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कॉलेज में 10 से 12 विषयों की पढ़ाई होती है, लेकिन इन विषयों के लिए कॉलेज में एक भी नियुक्त शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

By Sushil Sah 
Updated Date

झारखंड। झारखंड में बेटियों को उच्च शिक्षा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के दावे खूब होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर की सच्चाई इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण झारखंड के गुमला स्थित महिला महाविद्यालय में करीब 500 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कॉलेज में 10 से 12 विषयों की पढ़ाई होती है, लेकिन इन विषयों के लिए कॉलेज में एक भी नियुक्त शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

पढ़ें :- IND vs NZ Stumps : कप्तान गिल सिर्फ 2 रन से चूके 12वां टेस्ट शतक, भारत ने पहली पारी में बनाई 118 रनों की बढ़त

क्या है पूरा मामला?

21 नवम्बर 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध गुमला महिला महाविद्यालय में वर्ष 2022 से स्नातक स्तर पर नामांकन शुरू हुआ था। मौजूदा समय में यहां लगभग 500 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, नागपुरी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और कॉमर्स जैसे विषयों की पढ़ाई होती है। इसके अलावा बीसीए, आईटी और ऑफिस मैनेजमेंट जैसे वोकेशनल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन विषयों को पढ़ाने के लिए कॉलेज में अपने नियमित शिक्षक नहीं हैं।

दूसरे कॉलेज से बुलाए जा रहे शिक्षक

रिपोर्ट के मुताबिक, गुमला महिला महाविद्यालय में लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित केओ कॉलेज से कुछ शिक्षक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही पढ़ाने आते हैं। इनमें भूगोल, नागपुरी, हिन्दी और अंग्रेजी जैसे विषय के शिक्षक शामिल है। लेकिन इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स और वोकेशनल कोर्स जैसे विषयों की पढ़ाई के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही कुछ विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चल पा रही हैं।

पढ़ें :- सिर्फ ₹18,999 में Realme का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

प्रभारी प्राचार्या ने क्या बताया?

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. कंचन कुमारी के मुताबिक, शिक्षकों की कमी कोई नई समस्या नहीं है। वर्ष 2022 में जब कॉलेज में छात्राओं का नामांकन शुरू हुआ था, तभी से यह परेशानी बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इसकी जानकारी है, लेकिन अब तक पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हो सकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...