1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने नम आंखों के साथ मां की अर्थी को दिया कंधा, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

CM योगी ने नम आंखों के साथ मां की अर्थी को दिया कंधा, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

The final journey of CM Yogi's Mother : उत्तराखंड के पंचूर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी माँ सावित्री देवी की अर्थी को कंधा दिया। उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा है। जहां सुबह 11 बजे चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार होना है। इस दौरान परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

The final journey of CM Yogi’s Mother : उत्तराखंड के पंचूर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी माँ सावित्री देवी की अर्थी को कंधा दिया। उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा है। जहां सुबह 11 बजे चंडी घाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार होना है। इस दौरान परिवार के सदस्य और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP की करारी हार, वसुंधरा-भजनलाल के इलाके में कांग्रेस की लहर,गहलोत बोले- भाजपा सरकार के जाने का समय

सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट पर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, घाट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, कई मंत्रियों व विधायकों के मौजूद रहने की संभावना है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन हुआ था। उस समय योगी गोरखपुर में सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...