1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सीएम योगी मां के निधन के बाद पहुंचे उत्तराखंड

पीएम मोदी लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, सीएम योगी मां के निधन के बाद पहुंचे उत्तराखंड

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित होगा। पहली बार यह राष्ट्रीय समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। इसी बीच सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही सारे कार्यक्रम रद कर सीएम योगी पारिवारिक दुख में शरीक होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे चुके हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित होगा। पहली बार यह राष्ट्रीय समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है। इसी बीच सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही सारे कार्यक्रम रद कर सीएम योगी पारिवारिक दुख में शरीक होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे चुके हैं। इस दौरान सीएम योगी भावुक नजर आए। मां के निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। सीएम योगी की माता का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- 'न नौकरी बढ़ी, न सैलरी' मोदी जी ये आपका कबूलनामा, भक्तों से बजवाएं ताली और थाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरु हुआ कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश के अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा है। अपनी शुरुआत से ही इस समारोह में कौशल विकास इकोसिस्टम के अखिल भारतीय टॉपर्स और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाता रहा है। इससे व्यावसायिक शिक्षा और कुशल आजीविका के प्रति गौरव, उपलब्धि और आकांक्षा की भावना को बढ़ावा मिला है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...