रूस और यूक्रेन के बीच चर रही जंग में दोनों तरफ से हमले जारी है। युद्ध रोकने के प्रयासों के बीच दानों देशों के तरफ से मिसाइल-ड्रोन हमलों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। खबरों के अनुसार, ताजा हमलों में कीव पर बीती रातभर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
russia ukraine war : रूस और यूक्रेन के बीच चर रही जंग में दोनों तरफ से हमले जारी है। युद्ध रोकने के प्रयासों के बीच दानों देशों के तरफ से मिसाइल-ड्रोन हमलों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। खबरों के अनुसार, ताजा हमलों में कीव पर बीती रातभर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए, जबकि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। ऊर्जा प्रदाता कंपनी डीटीईके (DTEK) के अनुसार, पेचेर्स्की,Solomianskyi, Holosiivskyi, Dniprovskyi और दार्नित्स्की जिलों के कई बड़े हिस्सों में बिजली गुल हो गई।
रूस ने केर्च ब्रिज हमले का लिया बदला
ये हमले President Vladimir Putin के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए, जिसमें उन्होंने इस हफ्ते यूक्रेन द्वारा महत्वपूर्ण ‘Kerch Bridge’ पर किए गए तीन हवाई हमलों का बदला लेने का दावा किया था। यह पुल रूस के मुख्य भू-भाग को कब्जे वाले Crimea से जोड़ता है।
कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि राजधानी के 4 जिलों में हमले हुए। इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ऊर्जा प्रदाता कंपनी DTEK ने बताया कि हमलों के बाद पेचेर्स्की, सोलोमियांस्की, होलोसीव्स्की, निप्रोव्स्की और डार्नित्स्की जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई।
पुतिन ने बीते गुरुवार को चीन में पत्रकारों से कहा कि रूस इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा और इस बारे में वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। पुतिन वहां चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के साथ एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे। पुतिन ने बताया कि पुल का सड़क वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उन्होंने इसे फिर से बनाने का वादा किया।