आज का राशिफल 22 नवम्बर 2026
22 नवम्बर 2026 का राशिफल : रविवार के दिन मिथुन राशि के लोगों का संपर्क और संवाद के लिए अच्छा रहेगा। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि 22 नवंबर के दिन मेष से लेकर मीन राशि समेत कुल 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है?
मेष – आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ – आज व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी।
मिथुन – आज का दिन संपर्क और संवाद के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
कर्क – कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
सिंह – आज नौकरी और व्यवसाय में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अहंकार और क्रोध से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या – आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। आज व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें।
तुला – आज सामाजिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में नई साझेदारी के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं और अनावश्यक विवादों से सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।
धनु – आज भाग्य का सहयोग मिलने से कई कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है।
मकर – आज जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में अपने कार्यों पर विशेष ध्यान दें।
कुम्भ – आज नए विचार और योजनाएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन – आज मन में आध्यात्मिक विचार बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।