1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपाया शव, दो महीने बाद ऐसे खुला राज

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपाया शव, दो महीने बाद ऐसे खुला राज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देनेवाला हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपा दिया। करीब दो महीने तक इस वारदात का किसी को पता नहीं चला। अंतत: महिला के कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देनेवाला हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपा दिया। करीब दो महीने तक इस वारदात का किसी को पता नहीं चला। अंतत: महिला के कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- Bengaluru Murder Case : पत्नी समेत सात लोगों की सिलबट्टे से  हत्या की, कैब ड्राइवर पुलिस हिरासत में

पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय सुजाता के रूप में मृतका की पहचान हुई है, जबकि आरोपी की पहचान फयाज पाशा उर्फ कालू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चिक्काबल्लापुर का निवासी है। वे दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। सुजाता के पहले पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी पहचान फयाज से हुई और दोनों ने लगभग पांच महीने पहले ही शादी की थी।

शुरुआती दौर में दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा था, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपी पत्नी को छोड़कर चला गया था, लेकिन बाद में सुजाता ने उसे वापस आने के लिए मनाया। इसके बावजूद दोनों के बीच झगड़े जारी रहे।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, करीब दो महीने पहले गुंडांजनया टेंपल पार्क में दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से सुजाता पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कबाड़ इकट्ठा करने वाली बोरी में भरकर पार्क के एक सुनसान कोने में कचरे के नीचे छिपा दिया और वहां से भाग गया।

रिर्पोट के मुताबिक, इस मामले का खुलासा बीते 6 नवंबर को हुआ, जब कोडिगेहल्ली इलाके के पार्क के पास महिला के शव के अवशेष मिले। जांच के दौरान पुलिस को एक पाउच से महिला का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ। इन दस्तावेजों की मदद से महिला की पहचान सुजाता के रूप में हुई। ऐसा बताया गया कि महिला की खोपड़ी बोरी से करीब 30 मीटर दूर मिली थी।

पढ़ें :- बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: मिर्च पाउडर से कैसे अंधा करें, घुटने कैसे तोड़ें? ट्रिपल मर्डर से पहले AI से पूछता था टेक इंजीनियर

इसके बाद कोडिगेहल्ली पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सुराग जुटाते हुए 18 नवंबर को येलहंका इलाके में रायथारा संथे के पास से फयाज पाशा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...