1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में

अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में

कांग्रेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta के बीच बढ़ते विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी काफी चर्चा में है। इस बयान में उन्होंने विदेशी कंपनियों को भारत में कारोबार करने और राजनीति से दूर रहने की नसीहत देते हुए केंद्र सरकार को भी विदेशी कंपनियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने की सलाह दी है।

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta के बीच बढ़ते विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी काफी चर्चा में है। इस बयान में उन्होंने विदेशी कंपनियों को भारत में कारोबार करने और राजनीति से दूर रहने की नसीहत देते हुए केंद्र सरकार को भी विदेशी कंपनियों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाने की सलाह दी है।

पढ़ें :- Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस...’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला

बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते 20 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे देश में दूसरे देश की कंपनियाँ अपना व्यवसाय करें, राजनीति नहीं। सबको बराबर मानकर चलना ही एक अच्छी समावेशी कंपनी की पहचान होती है। सरकार भी विदेशी कंपनियों पर अवांछित दबाव डालकर, उनके व्यवसाय का राजनीतिकरण न करे।”

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कांग्रेस से जुड़े नेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित प्रतिबंधों को लेकर युवा कांग्रेस ने Meta के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दरअसल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। वहीं पार्टी का आरोप है कि विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इसी के विरोध में बीते 20 नवंबर को मुंबई और हैदराबाद में Meta के कार्यालयों के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

इसक विरोध में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित Meta कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ, जबकि हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। हैदराबाद में प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आईं। साथ ही इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की भी जानकारी सामने आई है।

इसके अलावा युवा कांग्रेस ने Meta को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए प्रभावित नेताओं के अकाउंट बहाल करने की मांग की। वहीं, बीजेपी की ओर से कांग्रेस के प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए गए। इस पूरे विवाद के बीच अखिलेश यादव के बयान ने बहस को एक नया सियासी मोड़ दे दिया है। उन्होंने अपने संदेश में सिर्फ Meta को ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार को भी विदेशी कंपनियों के कारोबार में अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप से बचने की सलाह दी है।

पढ़ें :- राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को बड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटों पर जीता पंजा

फिलहाल, इस पूरे मामले में Meta की कार्रवाई के पीछे किसी राजनीतिक दबाव की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए कांग्रेस के आरोप और कंपनी की वास्तविक नीतिगत कार्रवाई के बीच अंतर को समझना बेहद जरूरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...