The wedding season begins in the country tomorrow; there are 11 auspicious dates this year and 96 in 2027, with the highest number—34 days—falling in May and June
नई दिल्ली। देवउठनी एकादशी के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। पहला मुहूर्त कल, 21 नवंबर को है। इस साल नवंबर में 4 और दिसंबर में 7 शुभ तारीखें हैं। आखिरी मुहूर्त 12 दिसंबर को है। अगली शुभ तारीख जनवरी 2027 में रहेगी। अगले साल 15 जनवरी से शादियां शुरू होंगी। सालभर में कुल 96 दिन शुभ रहेंगे। सबसे ज्यादा 34 तारीखें मई और जून में मिलेंगी। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई मुहूर्त नहीं रहेगा, क्योंकि इन महीनों में देवशयन होता है।
16 दिसंबर से धनुमास, 15 जनवरी से फिर शुरू होंगी शादियां
16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आने से धनुमास यानी खरमास शुरू होगा। इस दौरान शादियों के शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं। 14 जनवरी की रात सूर्य के मकर राशि में जाते ही खरमास खत्म होगा और 15 जनवरी से फिर शादियां शुरू हो जाएंगी।
नवंबर 2026 से जून 2027 तक शादी के प्रमुख मुहूर्त
नवंबर 2026: 21, 24, 25, 26
दिसंबर 2026: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
जनवरी 2027: 15, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 30, 31
फरवरी 2027: 2, 9, 10, 11, 14, 20, 21, 27, 28
मार्च 2027: 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 18, 19, 20, 21
अप्रैल 2027: 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
मई 2027: 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 18, 19
जून 2027: 5, 9, 10, 11, 20, 21, 23, 26, 27, 28