दिल्ली-NCR के लोगों को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 नवंबर 2026 को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Delhi govt launch electric buses : दिल्ली-NCR के लोगों को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 नवंबर 2026 को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दिल्ली के आनंद विहार ISBT से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी में अब तक 5,338 इलेक्ट्रिक बसें जनता को समर्पित की जा चुकी हैं। इन 100 बसों में 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी होंगी। सभी बसें AC और लो-फ्लोर होंगी।
इनमें यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन व रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक व पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बसें दिल्ली की हवा को खराब करने के बजाय उसे साफ करने की लड़ाई में भागीदार बनें, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पास आज पूरे देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा है। दिल्ली सरकार का संकल्प जल्द ही डीटीसी की पूरी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने का है। प्रदूषण के खिलाफ सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। दिल्ली की हवा में बदलाव तभी आएगा, जब सरकार के प्रयासों के साथ जनता की भागीदारी भी जुड़ेगी।