1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, वह लंबे समय से थीं बीमार, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, वह लंबे समय से थीं बीमार, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और सीएम योगी के भाई महेंद्र ने की निधन की पुष्टि की है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और सीएम योगी के भाई महेंद्र ने की निधन की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में हुआ था निधन।उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें :- गोरखपुर एक्सीडेंट में मृत बच्चे को लेकर सीएम योगी के फैलाये झूठ का CCTV से हुआ भंडाफोड़, अब वो बौखलाकर PDA कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं परेशान : अखिलेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...