Bulandshahr Encounter : अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया है। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में दुर्रानी ढेर किया गया। वह छोटा शकील के भी लगातार कनेक्शन में रह चुका था। गैंगस्टर के खिलाफ 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

दिल्ली में 16 नवंबर को मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के सामने समीर नाम के शख्स की हत्या के मामले में पुलिस गैंगस्टर नसीम दुर्रानी की तलाश कर रही थी। उसने समीर को 15 से 20 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। शुक्रवार तड़के पुलिस को सिकंदराबाद बाईपास के पास दुर्रानी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वह सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी से जाता हुआ नजर आया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की टीम ने उसका पीछा किया।
पुलिस के अनुसार, जब गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को रोकने की कोशिश की गयी तो वह स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर भगाने की कोशिश करने लगा। तभी स्कूटी फिसलने से अपराधी सड़क पर गिर गया और पुलिस को आता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एनकाउंटर शुरू हो गया। इस दौरान करीब 20 से 22 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की कार्रवाई में दुर्रानी को गोली लगी।
गोली लगने से घायल गैंगस्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से दो 32 बोर की पिस्टल बरामद की गईं हैं। नसीम दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे 25 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के संपर्क में भी रह चुका था। साल 2016-17 के दौरान छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या करने की सुपारी भी दी थी।