उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज ‘युवा अधिकार सम्मेलन’ (Youth Rights Conference) का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए शिक्षा, नौकरी और राजनीति एवं सामाजिक जीवन में उनकी उचित भागीदारी के अधिकार को बुलंद करना रहा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज ‘युवा अधिकार सम्मेलन’ (Youth Rights Conference) का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए शिक्षा, नौकरी और राजनीति एवं सामाजिक जीवन में उनकी उचित भागीदारी के अधिकार को बुलंद करना रहा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी जी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। युवाओं ने ‘नौकरी दो, रोजगार दो’ और ‘युवाओं को उनका अधिकार दो’ के संकल्प के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
आज 19 नवंबर को भारत की लौह महिला, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही, 2027 में विजय के लक्ष्य को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ‘नौकरी दो, रोजगार दो’ और ‘युवाओं को उनका अधिकार दो’ के नारों से सम्मेलन का पंडाल बार-बार गूंजता रहा।