डासना जेल (Dasna Jail) से रामपुर अपने घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) ने कहा, कि चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा। अब लोग जाति या धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव मुद्दों पर आधारित होंगे। हम जैसे लोग संविधान के लिए जान देने को हमेशा तैयार रहते हैं।
रामपुर। डासना जेल (Dasna Jail) से रामपुर अपने घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) ने कहा, कि चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा। अब लोग जाति या धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव मुद्दों पर आधारित होंगे। हम जैसे लोग संविधान के लिए जान देने को हमेशा तैयार रहते हैं। क्या मैं माफिया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, एक यूनिवर्सिटी बनाई अगर ऐसा इंसान माफिया हो सकता है। अगर कोई ‘मुर्गी चोर’, ‘बकरी चोर’, ‘भैंस चोर’ ED की नज़र में दोषी हो सकता है, तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक ‘मुर्गी चोर’ हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके। सभी संवैधानिक संस्थाओं को यह मान लेना चाहिए कि वे अपनी साख खो रही हैं। उन्हें अपनी साख बचानी चाहिए।
अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के समय में ED, CBI जैसी संस्थाएं होतीं, तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाता : आजम खान
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आज़म खान ने कहा, कि वे (बीजेपी) पूरी तरह साफ़ हो गए हैं। क्या आपने लोकसभा चुनाव के नतीजे नहीं देखे? क्या आपने विधान परिषद चुनाव के नतीजे नहीं देखे? उन्होंने जो सीटें जीतीं, वे धांधली करके जीती हैं। आजम ने कहा,कि अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के समय में ED, CBI, I-T और डेवलपमेंट अथॉरिटी जैसी संस्थाएं होतीं, तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाता। वे विश्वविद्यालय नहीं बना पाते।
आजम खान ने कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए जश्न का दिन है जो संविधान, न्याय और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं और कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। अब मुझे पक्का यकीन हो गया है कि देश तो आज़ाद है, लेकिन संविधान आज़ाद नहीं है। हमें मिलकर यह मांग करनी चाहिए कि संविधान को आज़ाद कराया जाए।