1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार के बेतिया जिले में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने की लूट,CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के बेतिया जिले में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने की लूट,CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के बेतिया जिले में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट को अंजाम दे दिया। वारदात के दौरान शोरूम का सेफ्टी अलार्म बजने लगा। इस घटना का एक वीडियो भी आया है, जिसमें सुना जा सकता है कि कहा जा रहा है, 'लूट हुआ है सर...'। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट को अंजाम दे दिया। वारदात के दौरान शोरूम का सेफ्टी अलार्म बजने लगा। इस घटना का एक वीडियो भी आया है, जिसमें सुना जा सकता है कि कहा जा रहा है, ‘लूट हुआ है सर…’। घटना का वीडियो सामने आने के बाद वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सैनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम (Senco Gold & Diamonds Showroom) में बुधवार दोपहर यह वारदात हुई।

पढ़ें :- सऊदी से लौटा वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल, 10 साल में दर्ज हुए 35 केस

जानकारी के मुताबिक, करीब 6 से 8 अपराधी हथियार लेकर शोरूम में दाखिल हुए थे। सभी के हाथों में बंदूक समेत दूसरे हथियार थे। अंदर पहुंचते ही उन्होंने कर्मचारियों को हथियारों के दम पर अपने कब्जे में ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बदमाशों ने कुछ ही देर में शोरूम में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट ली। कर्मचारियों का दावा है कि अपराधी दुकान में रखे लगभग सभी गहने और कैश लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

सेफ्टी अलार्म बजने के बीच कर्मचारी ने फोन पर दी लूट की सूचना

पढ़ें :- UP Cabinet : यूपी में पंचायत चुनाव मई तक टले, छह महीने बढ़ेगा प्रशासकों का कार्यकाल, ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार

वारदात के दौरान शोरूम में लगा सेफ्टी अलार्म भी बजने लगा। सामने आए वीडियो में लूट की घटना के बीच किसी ने फोन पर किसी को इसकी जानकारी देता सुनाई देता है। वह कहता है, ‘लूट हुआ है सर…’ इस दौरान शोरूम में बदमाशों की मौजूदगी और कर्मचारियों के बीच मची अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। लूट के दौरान अपराधियों ने हिंसा भी की। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर एक कर्मचारी को बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया गया। हथियारों के बल पर हुई इस वारदात के बाद शोरूम के कर्मचारियों में दहशत है।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर स्थित ज्वैलरी शोरूम में इतनी बड़ी लूट होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

DIG और SSP मौके पर पहुंचे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय और SSP कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर वारदात की जानकारी जुटाई।

फिलहाल, पुलिस शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही अपराधियों की संख्या, उनके आने-जाने के रास्तों और इस्तेमाल किए गए वाहनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश किस दिशा से आए थे और लूट के बाद किस रास्ते से फरार हुए। पुलिस अधिकारियों की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई करोड़ों की इस लूट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने के बाद डासना जेल से हुई रिहाई, समर्थकों में खुशी की लहर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...