1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं

गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं

अखिलेश यादव का काफिला कूड़ाघाट और झारखंडी इलाके से गुजर रहा था। तभी स्वागत में फूल बरसाने के लिए लगाए गए बुलडोजर की चपेट में आने से 12 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का ऐलान किया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Gorakhpur Accident: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। इस घटना में 12 वर्षीय बच्चे आर्यवर्धन सिंह की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर अराजकता और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के नाम पर अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- शोक का नाटक करने वालों का स्वांग समझ चुकी है जनता 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आखिर उस बच्चे की क्या गलती थी, जो पढ़ने के लिए घर से निकला था। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का ऐलान भी किया।

फूल बरसाने वाली जेसीबी बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव का रोड शो गोरखपुर में करीब 20 किलोमीटर तक निकाला गया था। इसी दौरान कूड़ाघाट इलाके में स्वागत के लिए फूल बरसाने में लगी जेसीबी की चपेट में आने से 12 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। आर्यवर्धन के पिता ओंकार सिंह स्थानीय बीजेपी नेता बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और रोड शो के दौरान प्रशासनिक इंतजामों पर भी सवाल उठाए थे।

अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। इसके अलावा उन्होंने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए सपा सरकार पर निशाना साधा। पुलिस ने जेसीबी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पांच सपा नेताओं समेत 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इस मामले में प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजर है।

पढ़ें :- SIR पर पूर्व जज का बड़ा आरोप, बोले- 13 करोड़ वोट काटकर एक पार्टी को पहुंचाया फायदा!

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...