1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Zubeen Garg Memorial Site : जुबिन गर्ग की याद में बनेगा ‘जुबिन क्षेत्र’, अपने संगीत के जरिए  लोगों के परिवार का हिस्सा बन गए थे

Zubeen Garg Memorial Site : जुबिन गर्ग की याद में बनेगा ‘जुबिन क्षेत्र’, अपने संगीत के जरिए  लोगों के परिवार का हिस्सा बन गए थे

दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की विरासत को संजोने के लिए असम सरकार ने सोनापुर में बनने वाले प्रोजेक्ट जुबिन क्षेत्र (Project Zubin Area)के पहले चरण को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने गायक की जयंती पर इसकी घोषणा की और परियोजना के लिए सरकार ने ₹15 करोड़ मंजूर किए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Zubeen Garg Memorial Site :  दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की विरासत को संजोने के लिए असम सरकार ने सोनापुर में बनने वाले प्रोजेक्ट जुबिन क्षेत्र (Project Zubin Area) के पहले चरण को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने गायक की जयंती पर इसकी घोषणा की और परियोजना के लिए सरकार ने ₹15 करोड़ मंजूर किए। जुबिन का निधन 19 सितंबर 2025 को हुआ था।

पढ़ें :- सतिंदर सरताज का गाना ‘गुज़ारिश’ बना लोगों की पसंद! मोहब्बत का ऐसा पैगाम कि 107 मिलियन पार हुए व्यूज

जुबिन गर्ग के प्रशंसक, मित्र और परिवार के सदस्य बुधवार को उनकी जयंती पर उन्हें याद करने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने उनके गाने गाए और उनकी याद में केक काटे। इस अवसर पर Government of Assam ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके में सोनापुर क्षेत्र स्थित जुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल जुबिन क्षेत्र में पहले चरण के काम के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, हमारे प्रिय जुबिन की जयंती पर मैंने जुबिन क्षेत्र में काम के पहले चरण को मंजूरी दी है। यह ऐसा स्थान होगा, जो आने वाली पीढ़ियों तक उनकी यादों और विरासत को जीवित रखेगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने गायक को श्रद्धांजलि दी।

गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय के तुरा में हुआ था। शर्मा ने कहा, उनकी 53वीं जयंती पर असम न केवल एक महान कलाकार को याद कर रहा है, बल्कि ऐसे व्यक्ति को भी याद कर रहा है, जो अपने संगीत के जरिए लाखों लोगों के परिवार का हिस्सा बन गए थे। जुबिन के लिए असम के लोगों के मन में जो प्यार है, वह हमारी धरती के हर कोने में गूंजता रहेगा।

 

पढ़ें :- Saif-Kareena and Prince William :  प्रिंस विलियम का सैफ-करीना ने धर्मा प्रोडक्शन पहुंचने पर किया स्वागत, सिनेमा पर चर्चा हुई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...