1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TVK विधायक वी.एस. बाबू का हॉर्ट अटैक से निधन, एम.के. स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दी थी पटखनी

TVK विधायक वी.एस. बाबू का हॉर्ट अटैक से निधन, एम.के. स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दी थी पटखनी

चेन्नई के MGM हेल्थकेयर के तरफ से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 75 वर्षीय TVK के विधायक वी.एस. बाबू का गुरुवार को दोपहर 2:24 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें 9 सितंबर को सांस संबंधी एक लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वी.एस. बाबू ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराया था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चेन्नई के MGM हेल्थकेयर के तरफ से जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 75 वर्षीय TVK के विधायक वी.एस. बाबू का गुरुवार को दोपहर 2:24 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बता दें कि उन्हें 9 सितंबर को सांस संबंधी एक लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वी.एस. बाबू ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराया था।

पढ़ें :- NDA में लखनऊ की सुमीरा तिवारी का कमाल, हासिल की 11वीं रैंक; पिता की तरह बनेंगी एयरफोर्स पायलट

दिल का दौरा पड़ने से बाबू का निधन

वी.एस. बाबू को  चेन्नई के अमिंजिकरई स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वे गहन चिकित्सा (इंटेंसिव केयर) में थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और 19 नवंबर को दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।

कौन थे वीएस बाबू?

75 साल के वीएस बाबू तमिलनाडु की राजनीति का एक बेहद अनुभवी चेहरा थे, जिनका राजनीतिक कद कोलाथुर इलाके में काफी मजबूत माना जाता था। उन्होंने साल 2006 में डीएमके के उम्मीदवार के रूप में पुरासवाल्कम सीट से बड़ी जीत हासिल की थी और उस दौरान उन्होंने AIADMK उम्मीदवार को 90 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वे साल 2006 से 2011 तक विधायक रहे थे। एमके स्टालिन के करीब रहे बाबू ने 7 फरवरी 2026 को DMK छोड़कर एक्टर विजय की पार्टी TVK ज्वाइन कर लिया था और एमके स्टालिन को 2026 के विधानसभा चुनाव में हराया था।

पढ़ें :- रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- शोक का नाटक करने वालों का स्वांग समझ चुकी है जनता 

बाबू की ऐतिहासिक जीत

विजय थलपति की पार्टी TVK ज्वाइन करने के बाद वीएस बाबू की स्थानीय पकड़ ने स्टालिन के अभेद्य किले को ढहा दिया था। स्टालिन की यह हार DMK के लिए एक बड़ा झटका था। यह पहली बार है जब DMK के गठन के बाद पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन) और महासचिव दुरईमुरुगन दोनों ही एक साथ विधानसभा चुनाव हार गए। कोलाथुर सीट, जिसने स्टालिन को 2011, 2016 और 2021 में लगातार तीन बार जीत दिलाई थी, इस बार बाबू की जीत के साथ उनके हाथ से फिसल गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...