1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral-BJP MLA ईश्वर साहू ‘कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा’ गाने पर डांसरों के साथ लगाया ठुमका, मंत्री मंच से ले रहे थे आनंद, कांग्रेस ने साधा निशाना

Viral-BJP MLA ईश्वर साहू ‘कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा’ गाने पर डांसरों के साथ लगाया ठुमका, मंत्री मंच से ले रहे थे आनंद, कांग्रेस ने साधा निशाना

साजा विधानसभा क्षेत्र (Saja Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू (BJP MLA Ishwar Sahu) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो (Viral Video) में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान डांसरों के साथ विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) ठुमका लगा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है।

By santosh singh 
Updated Date

रायपुर: साजा विधानसभा क्षेत्र (Saja Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू (BJP MLA Ishwar Sahu) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो (Viral Video) में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान डांसरों के साथ विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) ठुमका लगा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- माइनस 10 डिग्री में पत्थर जैसी जम गयी वर्दी, जवान ने दिखाई हकीकत, वायरल वीडियो देख हो जायेंगे भावुक

कहां लगा रहे हैं ठुमका?

दरअसल, बेमेतरा जिले (Bemetara District) के आत्मानंद स्कूल में नगर मारो कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डिप्युटी सीएम अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) भी शामिल हुए थे। साथ ही कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल (Cabinet Minister Dayal Das Baghel) भी थे। डिप्युटी सीएम के रवाना होने के बाद डांस कार्यक्रम रखा गया। इसी कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ ईश्वर साहू ठुमका लगाने लगे।

‘कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा’

विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) डांसरों के साथ ‘कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा’ गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। उनके गले में बीजेपी का पट्टा भी है। मंच पर बैठे मंत्री दयाल दास बघेल सब कुछ देख रहे थे। विधायक के ठुमके को देखकर वह मुस्कुरा रहे हैं।

पढ़ें :- VIRAL VIDEO : महिलाएं टूटे बाल बेचकर खरीद रही हैं नए बर्तन, यूट्यूबर ने राजस्थान के गांव में दिखाया अनोखा रिवाज, यूजर्स बोले- ऐसा भी होता है...

जवान बेटे को खोने के बाद मिला टिकट

विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) पहली बार साजा से विधायक बने हैं। उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसा हुआ था। इसमें उनके बेटे भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। कई दिनों उस जगह पर आक्रोश भड़का था। बीजेपी ने इसे भुनाने के लिए 2023 के विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू को टिकट दे दिया और वह चुनाव जीत गए। उन्होंने तत्कालीन मंत्री रविंद्र चौबे को चुनाव हराया था।

कांग्रेस ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह हैं साजा के विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली , पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है, लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...