1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Hamirpur Crime : हत्या के बाद महिला का सिर काटकर ले गए हत्यारे! दुष्कर्म की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Hamirpur Crime : हत्या के बाद महिला का सिर काटकर ले गए हत्यारे! दुष्कर्म की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Hamirpur Crime : यूपी के हमीरपुर में गुरुवार देर रात जंगल में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश से सिर गायब होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। इसके दौरान उसके शरीर पर सिर्फ ब्लाउज और पेटीकोट था। ऐसे में दुष्कर्म की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Lucknow: कुरान पढ़ाने के बहाने एक साल तक बच्ची से की दरिंदगी, सामने आई मौलाना की घिनौनी करतूत

जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के थाना मझगवां के गिरवर गांव के जंगल का है। यहां गांव वालों ने गुरुवार की देर रात एक महिला की सिर कटी लाश को देखा। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आसपास जंगल में महिला के सिर की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

लाश का सिर न होने के कारण मृतका की पहचान करने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ा। उसके शरीर पर सिर्फ ब्लाउज और पेटीकोट था। इस हालत में होने के कारण महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। मौके से डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, धड़ को रात में ही पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं, मझगवां थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...