1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 6 किलो सोना पहनकर राजा भैया की रामकथा में पहुंचे बिहार के गोल्डमैन, गोल्डन बुलेट ने भी खींचा ध्यान

6 किलो सोना पहनकर राजा भैया की रामकथा में पहुंचे बिहार के गोल्डमैन, गोल्डन बुलेट ने भी खींचा ध्यान

बिहार के भोजपुर निवासी गोल्डमैन प्रेम कुमार सिंह प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में 6 किलो 300 ग्राम सोना पहनकर पहुंचे। उनके गले की भारी चेन, सोने के कड़े और अंगूठियों ने लोगों का ध्यान खींचा।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Kunda Ram Katha: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में इन दिनों राजा भैया की ओर से आयोजित श्रीराम कथा चर्चा में है। कथा सुनने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और खास मेहमान पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार एक ऐसे शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसके शरीर पर सिर से पैर तक सोना ही सोना नजर आया। बिहार से पहुंचे इस शख्स को लोग गोल्डमैन ऑफ बिहार के नाम से जानते हैं।

पढ़ें :- आजम ने ओवैसी पर चलाया सियासी तीर, बोले-दाढ़ी रखने से नहीं बन जाता कोई मौलाना, अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा कोई चुनाव

दरअसल, बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम कुमार सिंह करीब 6 किलो 300 ग्राम सोना पहनकर कुंडा की रामकथा में पहुंचे। उनके गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों में भारी कड़े और उंगलियों में कई अंगूठियां नजर आईं। उनका यह अनोखा अंदाज देखकर कथा स्थल पर मौजूद लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुटने लगी।

 

पढ़ें :- मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक 'मुर्गी चोर' हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके, आजम खान ने बीजेपी सरकार और ईडी पर साधा निशाना

प्रेम कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना पहनते हैं। उनके मुताबिक, इस समय उनके शरीर पर करीब 6 किलो 300 ग्राम सोना रहता है। उन्होंने रामकथा को लेकर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान प्रेम कुमार सिंह ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया से भी मुलाकात की। दोनों की मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी रही।

गोल्डन बुलेट भी है खास पहचान

प्रेम कुमार सिंह की पहचान सिर्फ भारी-भरकम सोने के गहनों तक सीमित नहीं है। उनके पास एक खास बुलेट मोटरसाइकिल भी है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी होने की बात कही जाती है। सुनहरे रंग की यह बाइक भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है।

पेशे से किसान बताए जाने वाले प्रेम कुमार सिंह जहां भी पहुंचते हैं, उनका अनोखा पहनावा लोगों के बीच चर्चा शुरू कर देता है। कुंडा की रामकथा में भी उनका अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...