1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम ने ओवैसी पर चलाया सियासी तीर, बोले-दाढ़ी रखने से नहीं बन जाता कोई मौलाना, अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा कोई चुनाव

आजम ने ओवैसी पर चलाया सियासी तीर, बोले-दाढ़ी रखने से नहीं बन जाता कोई मौलाना, अब जाति-धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा कोई चुनाव

जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी विधानसभा चुनाव, सांप्रदायिक राजनीति और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। आजम खान (Azam Khan) के अनुसार, आगामी चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन अब कोई भी चुनाव जाति और धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म को धर्म वाले और मजहब को मजहब वाले ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर। जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी विधानसभा चुनाव, सांप्रदायिक राजनीति और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। आजम खान (Azam Khan) के अनुसार, आगामी चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन अब कोई भी चुनाव जाति और धर्म के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म को धर्म वाले और मजहब को मजहब वाले ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पढ़ें :- रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया शोक, बोले- शोक का नाटक करने वालों का स्वांग समझ चुकी है जनता 

केवल दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधू नहीं बन जाता

आजम खान (Azam Khan) ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का नाम लिए बिना उन पर सीधा राजनीतिक कटाक्ष किया। आजम खान ने कहा कि वह पेशे से बैरिस्टर हैं, न कि कोई मौलाना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केवल दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधू नहीं बन जाता। उनके मुताबिक, मौलाना बनने के लिए मौलवियत की और फतवा देने के लिए मुफ्ती की बाकायदा डिग्री होना आवश्यक है। खानपान के माध्यम से सियासी संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि रामपुर और इस पूरे खित्ते (क्षेत्र) में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती, बल्कि यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं और वही खाते हैं।

‘यूपी में फैलाया जा रहा नफरत का एजेंडा’

अपने संबोधन में आजम खान ने प्रदेश सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में नफरत का एजेंडा फैलाया जा रहा है और ईडी, सीबीआई और विकास प्राधिकरण जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से आम लोग दुखी हैं। चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को अपनी गरिमा स्वयं बचानी चाहिए।

पढ़ें :- मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक 'मुर्गी चोर' हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके, आजम खान ने बीजेपी सरकार और ईडी पर साधा निशाना

जौहर विश्वविद्यालय पर हुई गलत कार्रवाई

अपनी संपत्ति और जौहर विश्वविद्यालय पर हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि 50 साल के राजनीतिक जीवन और चार बार मंत्री रहने के बावजूद उनके पास मौजूदा आवास के अलावा कोई दूसरा मकान नहीं है। उनके अनुसार, जौहर विश्वविद्यालय के 90 प्रतिशत भवन वर्ष 2004 से 2006 के बीच ही बन चुके थे, जब रामपुर विकास प्राधिकरण अस्तित्व में भी नहीं था, लेकिन आयकर विभाग ने गलत दरों के आधार पर उन पर भारी-भरकम देनदारी निकाल दी।

‘बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता’

जेल के अनुभवों को साझा करते हुए आजम खान ने कहा कि आजादी से बढ़कर कोई दौलत नहीं है और यदि उन्हें पहले आभास होता, तो वह रिक्शा चलाकर अपने बच्चों से बीड़ी बनवा लेते, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाने देते। ज़रा सोचिए, एक पिता को अपने M.Tech पढ़े-लिखे बेटे के साथ पांच साल तक एकांत कारावास (solitary confinement) में रहना पड़े, और फिर भी कुछ लोग गर्व से सीना फुलाकर घूमते हैं। उन्हें लगता है कि ‘शिक्षा का मंदिर’ बनाने वाले एक मुसलमान को परेशान करके वे ज़्यादा वोट हासिल कर सकते हैं। वे आगे कहते हैं, “मुझे लगता है कि हालात तेज़ी से बदले हैं। अब भविष्य के चुनाव धर्म या जाति के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। लोगों को यह समझ आने लगा है कि जो लोग धर्म का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं, यानी इन धर्मों को मानने वाले लोग ही असल में धर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई के दौरान मुरादाबाद पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाई और उनके साथ मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ, जिसके चलते उनका वजन 98 किलो से घटकर 70 किलो रह गया।

इंडिया गठबंधन में हैं खामियां

पढ़ें :- गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं

सपा नेता आज़म खान ने कहा कि इंडिया’ (INDIA) गठबंधन से मेरी शिकायत यह है कि जब रामपुर में पहली बार चुनावी धांधली हुई, जहां पुलिस अधिकारियों ने हथियार लहराकर लोगों को खदेड़ दिया, घरों के बाहर गुंडे तैनात कर दिए गए, और पुलिस व पीएसी ने सड़कों पर कब्ज़ा कर लिया ताकि नागरिक वोट न डाल सकें। अगर ‘इंडिया’ गठबंधन ने सामूहिक रूप से उस मामले को गंभीरता से लिया होता, तो कुंदरकी, संभल, हरियाणा या बंगाल में जो नतीजे देखने को मिले, शायद वे न आते। उन्होंने इसे पर्याप्त गंभीरता से नहीं लिया, शायद इसलिए क्योंकि मैं खुद कई कानूनी मुकदमों का निशाना रहा हूं।

मेरा अभी का इरादा है कि मैं…

सपा नेता आज़म खान ने कहा कि मेरा अभी का इरादा है कि मैं इस मुकदमे को वापस ले लूं – वह मुकदमा जो रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के खिलाफ है। मैं इसे वापस लेने की सोच रहा हूं और एक घोषणा करना चाहता हूं। ‘बुलडोजर लाओ और यूनिवर्सिटी (मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी) की एक-एक इमारत को ढहा दो।’ दुनिया को देखने दो कि जब कोई मुसलमान ‘शिक्षा के मंदिर’ बनाता है, तो उन्हें कैसे तबाह कर दिया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...