1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 1st Test Stumps : शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड का पलटवार, स्टंप्स की घोषणा तक मेजबान टीम का स्कोर- 243/5

IND vs NZ 1st Test Stumps : शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड का पलटवार, स्टंप्स की घोषणा तक मेजबान टीम का स्कोर- 243/5

IND vs NZ 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज आज से शुरू हो गयी है। सीरीज का पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में खेले जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। पहले दिन स्टंप्स की घोषणा तक मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। हेनरी निकोल्स 113 (221) रन और ग्लेन फिलिप्स 94 (182) नाबाद लौटे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। जबकि अंशुल कंबोज और आकाश दीप को एक-एक विकेट मिला।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त शुरुआत दिलायी। जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज और आकाश दीप की तिकड़ी ने मेजबान टीम को एक के बाद एक झटके दिये। पहला सत्र पूरी तरह भारत के नाम रहा और एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 70/5 था। लेकिन, निकोल्स ने फिलिप्स के साथ मिलकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों खिलाड़ियो ने पहले दिन का खले खत्म होने तक 322 गेंदों में 173 रनों की शानदार साझेदारी की। इस दौरान निकोल्स ने अपने टेस्ट करियर का 12 शतक पूरा किया। आखिरी दोनों सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहे। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को मैच में पकड़ बनाए रखने के लिए निकोल्स और फिलिप्स जल्दी आउट करना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...