Rahul Gandhi Interview : कांग्रेस समेत साझा विपक्ष लंबे समय से चुनावों में धांधली का आरोप लगाता रहा है। जिसको लेकर पिछले कुछ महीनों ने विपक्षी दलों ने मोदी सरकार और भारत चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका आरोप है कि भाजपा, चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। हालांकि, कई बार ये सवाल भी उठते रहे हैं कि चुनावों में कथित धांधली के बावजूद विपक्ष बार-बार चुनाव क्यों लड़ता है? वे चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं करते? जिसका जवाब अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना है कि तमाम अनियमितताओं और नुकसान के बावजूद विपक्ष चुनाव का बहिष्कार इसलिए नहीं करेगा, क्योंकि ऐसा करने से लोकतांत्रिक ढांचा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत में राहुल ने कहा, “हमारे लिए भारतीय लोकतंत्र पवित्र है। मेरे लिए यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है, जब तक कि मेरे पास 100%..200%..300% सबूत न हों। अगर हम यह कहें कि हम चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे तो भारतीय लोकतंत्र उसी पल खत्म हो जाएगा और हम भारतीय लोकतंत्र के ढांचे को नष्ट नहीं करना चाहते।”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “… हमारी रणनीति यह है कि जो कुछ भी हो रहा है उसे सबके सामने लाया जाए और लोगों के बीच बातचीत जारी रखी जाए। जब तक कि भारतीय जनता को यह एहसास न हो जाए कि पूरी व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।” इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि खुद चुनाव आयोग के भीतर के वरिष्ठ अधिकारी अब दबाव से तंग आ चुके हैं और विपक्ष को अंदरूनी जानकारियां दे रहे हैं। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी अब यह कहने लगे हैं कि वह इस तरह और आगे नहीं चल सकते और यह पूरा ढांचा ढहने वाला है, अब सिर्फ समय की बात है।