1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Cyclone Akvan Alert: चक्रवात ‘अकवान’ का रेलवे पर असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला

Cyclone Akvan Alert: चक्रवात ‘अकवान’ का रेलवे पर असर, वंदे भारत समेत 23 ट्रेनों का बदला

बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहे चक्रवात ‘अकवान’ का असर अब भारतीय रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने संभावित लैंडफॉल और तेज हवाओं को देखते हुए 23 प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ रहे चक्रवात ‘अकवान’ का असर अब भारतीय रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। भारतीय रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने संभावित लैंडफॉल और तेज हवाओं को देखते हुए 23 प्रमुख ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को 8 घंटे तक की देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। आज यानी 19 नवंबर 2026 को सामने आई रिर्पोट के मुताबिक, रेलवे ने 18 से 20 नवंबर के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव किया है। इस फैसले का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर पड़ सकता है।

पढ़ें :- कानपुर : वंदे भारत में रिश्तेदारों को बैठाने गए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में फंसे, 139 KM दूर स्टेशन पर उतरे तो लगा 36 हजार का जुर्माना

किन ट्रेनों का बदला गया समय?

भारतीय रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस और 15227 SMVT बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 8 घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं, 18046 चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस और 20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर एक्सप्रेस को 7 घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस को 5 घंटे 30 मिनट और 18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस को 5 घंटे की देरी से चलाने की जानकारी सामने आई है। इसमें सबसे खास बात यह है कि ट्रेन नंबर 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। इसे 20 नवंबर को निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

20 नवंबर को क्यों महत्वपूर्ण है?

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात अकवान के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिणी ओडिशा के तट के बीच पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने और झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का भी अनुमान है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में सावधानी के तौर पर बदलाव किए हैं। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस जरूर चेक कर लें।

पढ़ें :- ट्रेन में दो जवानों से भिड़ गई महिला TTE, टिकट और चालान को लेकर हुई तीखी बहस, VIDEO वायरल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...