1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : वंदे भारत में रिश्तेदारों को बैठाने गए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में फंसे, 139 KM दूर स्टेशन पर उतरे तो लगा 36 हजार का जुर्माना

कानपुर : वंदे भारत में रिश्तेदारों को बैठाने गए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में फंसे, 139 KM दूर स्टेशन पर उतरे तो लगा 36 हजार का जुर्माना

कानपुर : भारत में अक्सर लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बिठाने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हैं। लेकिन, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 12 लोगों को ऐसा करना भारी पड़ा। ये लोग अपने रिश्तेदारों को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22415 में बैठाने पहुंचे थे। तभी ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हुए और देखते ही देखते ट्रेन कानपुर से 139 किलोमीटर दूर इटावा पहुंच गई। वहीं, वैध टिकट न होने के कारण रेलवे ने सभी 12 लोगों पर कुल 36 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ट्रेन में दो जवानों से भिड़ गई महिला TTE, टिकट और चालान को लेकर हुई तीखी बहस, VIDEO वायरल

दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस के दरवाजे निर्धारित स्टेशन पर पहुंचने के बाद ऑटोमैटिक सिस्टम से खुलते और बंद होते हैं। ट्रेन के प्रस्थान के तय समय के बाद ट्रेन के दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन परे अलग-अलग जगहों से अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में छोड़ने आए लोग ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन अंदर फंसे गए। उन्होंने ट्रेन स्टाफ से दरवाजे खोलने की गुहार लगाई, लेकिन ट्रेन के प्रस्थान के बाद दरवाजे नहीं खुल सके। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध जताया और हंगामा भी किया, लेकिन ट्रेन को बीच रास्ते में रोककर उतारना संभव नहीं हुआ।

कोई रास्ता न निकलने पर इन 12 लोगों को आखिरकार 139 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन में बिना वैध यात्रा टिकट के सफर करने पर इन 12 लोगों पर कुल 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यानी इन लोगों को अनचाहे सफर के साथ-साथ आर्थिक दंड भी झेलना पड़ा। इस घटना पर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य पीआरओ, शिवम शर्मा का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे होते हैं और कोचों में बिना अनुमति के प्रवेश वर्जित है। ये 12 लोग बिना प्लेटफॉर्म टिकट के अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए ट्रेन में चढ़े थे। इन्हें इटावा में ट्रेन से उतारा गया, जहां रेलवे अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई के तहत उन पर जुर्माना लगाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...