दीया मिर्जा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बॉलीवुड में चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को बुरे सपने जैसा बताते हुए उनके व्यवहार पर तंज कसा। हालांकि, कुछ लोग इसे दोनों की आने वाली सीरीज 'डॉक्टर हसन' का प्रमोशनल स्टंट मान रहे हैं।
Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। दीया ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन के साथ काम करने के अनुभव को बुरे सपने जैसा बताते हुए उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बात करने की तमीज नहीं है और उनकी अकड़ भी अलग ही लेवल की है। उन्होंने उन्हें ‘बदतमीज किरदार’ तक कह दिया। हालांकि, इस पोस्ट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे दोनों कलाकारों के बीच अनबन मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट के प्रमोशन का तरीका हो सकता है।

दरअसल, दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही मेडिकल ड्रामा सीरीज ‘डॉक्टर हसन’ में साथ नजर आने वाले हैं। सीरीज में नवाजुद्दीन डॉक्टर इमरान हसन और दीया डॉक्टर पलक जैन की भूमिका निभाएंगी। इसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीरीज 11 दिसंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
वहीं नवाज ने दीया की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि एटीट्यूड में कमी निकालना आसान है, लेकिन काम में कमी निकालकर दिखाइए।

दीया मिर्जा के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे प्रमोशनल स्टंट बताया है, जबकि कुछ इसे वास्तविक नाराजगी मान रहे हैं। फिलहाल, दीया और नवाजुद्दीन की इस पोस्ट को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि, अभी तक पोस्ट के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है और न ही इसे लेकर दोनों कलाकारों की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आया है।