1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सऊदी से लौटा वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल, 10 साल में दर्ज हुए 35 केस

सऊदी से लौटा वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर, पूर्वांचल में फैलाया जुर्म का जाल, 10 साल में दर्ज हुए 35 केस

यूपी (UP) के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkar Nagar District) में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी (Wahid Ansari) करीब 10 साल पहले सऊदी अरब (Saudi Arabia) से गांव लौटा था। वाहिद अंसारी (Wahid Ansari) कब अपराध की दुनिया में दाखिल हो गया, इसकी कहानी अब उसके गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय है।

By santosh singh 
Updated Date

अंबेडकरनगर । यूपी (UP) के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkar Nagar District) में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया गाजीपुर जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी (Wahid Ansari) करीब 10 साल पहले सऊदी अरब (Saudi Arabia) से गांव लौटा था। वाहिद अंसारी (Wahid Ansari) कब अपराध की दुनिया में दाखिल हो गया, इसकी कहानी अब उसके गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय है।

पढ़ें :- यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला, रेणुका दीक्षित बनीं शामली की एसडीएम , देखें लिस्ट

वाहिद के खिलाफ 35 मामले दर्ज

विदेश से लौटने के बाद शुरू हुआ वाहिद का सफर धीरे-धीरे आपराधिक गतिविधियों से जुड़ता चला गया। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 35 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वांचल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने के साथ सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोह से भी जुड़ा था।

बाजार में वाहिद के नाम पर वसूली

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद उसके आपराधिक सफर की परतें खुलने लगी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सऊदी अरब से लौटने के बाद वाहिद की गतिविधियां बदलने लगी थीं। धीरे-धीरे इलाके में उसका खौफ बढ़ता गया। बहरियाबाद बाजार और आसपास के क्षेत्रों में उसके नाम पर वसूली किए जाने की चर्चाएं भी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि उसके डर से लोग पुलिस से शिकायत करने से भी बचते थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- एनईपी के तहत व्यावसायिक शिक्षा के पांचों कौशल मानकों को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस के अनुसार, वाहिद का आपराधिक इतिहास केवल गाजीपुर तक सीमित नहीं था। सीसीटीएनएस रिकॉर्ड की जांच में उसके खिलाफ 35 मामलों के दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गोरखपुर के कैंट थाने में भी वह वांछित था। पुलिस अब उसके आपराधिक संपर्कों, हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क और फरार साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

गांव में चर्चा, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

अंबेडकरनगर में मुठभेड़ के बाद बहरियाबाद में वाहिद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीण उसके आपराधिक अतीत को याद करते हुए राहत की बात कह रहे हैं। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस अब उसके संपर्कों और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि उसके साथ कौन-कौन लोग सक्रिय थे और उसके फरार होने में साथियों की भूमिका क्या थी।

पढ़ें :- यूपी के सियासी रंगमंच पर ओवैसी-चंद्रशेखर की जुगलबंदी! 'विपक्षी एकता को चुनौती या भाजपा-कांग्रेस के लिए अवसर'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...